राम मंदिर में कथित वित्तीय गड़बड़ी के आरोप, जमशेदपुर से उठी न्यायिक जांच की मांग
अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में कथित करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता और चोरी के आरोपों को लेकर जमशेदपुर में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने साकची से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की।
रैली में भगवान श्रीराम, माता सीता और वानर सेना की झांकियां भी शामिल रहीं। प्रदर्शनकारियों ने आरोपों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया। #rammandir #jharkhand #new #youtubeshorts #ayodhya
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7