कोडरमा में भीषण सड़क हादसा! दूध टैंकर ट्रेलर से टकराया, एक की मौत
झारखंड के कोडरमा से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर!
राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूध से भरा तेज रफ्तार टैंकर आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में एक उपचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक और दूसरा उपचालक गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस और राहत दल ने काफी मशक्कत के बाद केबिन काटकर घायलों को बाहर निकाला।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सुरक्षित दूरी नहीं रखना हादसे का कारण माना जा रहा है।
📍 Location: Koderma, Jharkhand
#Koderma #JharkhandNews #RoadAccident #BreakingNews #HighwayAccident #MilkTanker #TrailerAccident #AccidentNews #LatestNews #TownPost #HindiNews #JharkhandBreaking #RoadSafety #Trending #ViralNews
For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7