झारखंड में रजिस्ट्रार की पत्थर से हत्या | जमीन विवाद में बालेश्वर पटेल की निर्मम हत्या
रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के रबोध गांव में जमीन विवाद को लेकर गिरिडीह में पदस्थापित रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने मई महीने में 11 डिसमिल जमीन खरीदी थी और बोरिंग कराने के लिए मौके पर पहुंचे थे, तभी उन पर हमला हुआ।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने घटना को कानून व्यवस्था की विफलता बताते हुए सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
#jharkhand #latestnews #shorts #crimenews
For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7