जमशेदपुर में पर्स स्नैचिंग का खुलासा | सोनारी पुलिस ने 2 स्नैचर किए गिरफ्तार | Jamshedpur News

जमशेदपुर में बढ़ती स्नैचिंग की घटनाओं के बीच सोनारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महिला से पर्स छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 23 जून को टेल्को निवासी रोसलिन राज ट्रेनिंग के बाद पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान सोनारी थाना क्षेत्र के जी रोड पर स्कूटी सवार दो युवकों ने उनका पर्स छीन लिया और फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की पहचान कर छापेमारी की। पुलिस ने कदमा निवासी मोहम्मद आरजू और बिष्टुपुर निवासी मोहम्मद वसीम को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी और छीना गया सामान भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद आरजू का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

📍 स्थान: सोनारी, जमशेदपुर
🎥 चैनल: Town Post | Mind Bothering

झारखंड और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए Town Post को Like, Share, Comment और Subscribe करना न भूलें।

#latestnews #jamshedpur #news #jharkhandnews #hindinews #crimenews


For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7

Join Our Newsletter

Feel like reacting? Express your views here!

Related News

PVUNL की बड़ी उपलब्धि: पतरातू की 800 MW यूनिट-2 शुरू

रामगढ़ के पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी दूसरी 800 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन...

दुबई की जेल में बंद गिरिडीह के हुलास महतो | परिवार ने लगाई रिहाई और सुरक्षित वतन वापसी की गुहार

दुबई की जेल में पिछले एक महीने से बंद गिरिडीह के हुलास महतो की रिहाई की मांग तेज हो गई है। बेहतर भविष्य की...

Opinion

Ayodhya Mandir Fund Misappropriation Truths Must Come Out

Allegations of misuse of Ram Mandir donations have raised concerns among devotees and highlighted the need for transparency and accountability.

India Must Hold Firm on the FCRA Amendment

India is expected to amend the FCRA soon, but powerful foreign lobbies are working to derail the changes. New Delhi must hold firm and assert its sovereign right.

You May Also Like

मुहर्रम से पहले बोकारो में हाई अलर्ट | पुलिस की मॉक ड्रिल, दंगाइयों से निपटने का अभ्यास

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बोकारो जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी...

Top 9 News Bulletin | Jharkhand News Today | Jamshedpur, Dhanbad, Giridih, Bokaro Latest Updates

• Giridih administration holds anti-drug awareness meeting and appeals for public participation. • Muharram procession taken out in Jamshedpur as devotees remember the sacrifices of...

Read More

Discussion

Readers' Comments

Recent