चाकुलिया से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। बीती रात करीब 11 बजे चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित बाजपेयी नगर में एक जंगली हाथी घुस गया। यह इलाका प्रखंड कार्यालय से सटा हुआ है। हाथी झामुमो नेता कृति सुंदर महतो के घर के पास तक आ पहुंचा, जिससे इलाके के निवासियों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग को अलर्ट किया गया। सूचना पाकर क्विक रिस्पांस टीम यानी क्यूआरटी तुरंत मौके पर पहुंची और हाथी को सुरक्षित खदेड़ कर जंगल की ओर वापस भेजा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि रात के समय हवाई पट्टी क्षेत्र के जंगलों से निकलकर जंगली हाथी अक्सर नगर पंचायत क्षेत्र में घुस आते हैं। यह सिलसिला पिछले एक सप्ताह से लगातार जारी है, जिसके चलते रात में लोग डर के साये में रहने को मजबूर हैं। प्रशासन से क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा इंतजाम की मांग उठ रही है।
For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7
