जमशेदपुर में NEET परीक्षा संपन्न, छात्रों ने कहा- फिजिक्स-केमिस्ट्री टफ, बायो आसान #neet2026
जमशेदपुर में आज नीट यानी राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। शहर के कोऑपरेटिव कॉलेज परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने मीडिया से मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। ज्यादातर छात्रों का कहना था कि फिजिक्स और केमिस्ट्री का पेपर काफी कठिन था, जबकि बायोलॉजी का पेपर तुलनात्मक रूप से आसान रहा। हालांकि, परीक्षा के दौरान कुछ छात्रों के मन में पेपर लीक की चर्चाओं को लेकर चिंता भी देखी गई, जो परीक्षा खत्म होने के बाद भी बनी रही। इसके बावजूद, अधिकतर परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र की व्यवस्था से संतुष्ट और खुश नजर आए। प्रशासन की तैयारियों की छात्रों ने सराहना की। अब सभी की निगाहें नीट के परिणाम पर टिकी हैं।
For similar news videos, do follow, like, promote and watch Town Post Live 24×7