July 27, 2026
Town Post
All the News that's Fit to Print
Jamshedpur

मानगो के पारडीह में दुकान की एसबेस्टस काटक र चोरी, नकदी समेत हजारों का सामान ले उड़े चोर

मामा स्टोर को निशाना बनाकर चोरों ने 85 हजार नकद और सामान उड़ाया, इलाके में बढ़ते अपराध पर भाजपा नेता ने जताई चिंता[/subtitle]
जमशेदपुर – मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह चौक स्थित एक गल्ला दुकान में बीती रात चोरों ने एसबेस्टस की छत काटकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान में रखे करीब 85 हजार रुपये नकद तथा लगभग 10 हजार रुपये मूल्य के सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार पारडीह चौक स्थित “मामा स्टोर” के संचालक महेश सिंह रोज की तरह रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। दुकान में अच्छी बिक्री होने के कारण उन्होंने सुबह दूध, दही और अन्य कच्ची सामग्री के भुगतान के लिए नकद राशि दुकान में ही रखी थी। सुबह करीब 6 बजे जब वे दुकान पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा मिला।
जांच करने पर पता चला कि चोरों ने दुकान की एसबेस्टस छत काटकर अंदर प्रवेश किया और नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ दुकान के बाहर जमा हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से पूरी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मानगो थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की।
विकास सिंह ने कहा कि मानगो क्षेत्र में नशे के कारोबार और डेली लॉटरी का अवैध धंधा तेजी से बढ़ रहा है, जिसके कारण आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों की शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चोरी, नशे के कारोबार और अवैध लॉटरी पर जल्द रोक नहीं लगी तो लोगों को जागरूक और भयमुक्त करने के लिए क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला जाएगा।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading