कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय पटमदा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर – नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को पीएम श्री कस्तूरबा गाँधी वालिका विद्यालय बांगुरदा, पटमदा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एलएडीसी चीफ विदेश सिन्हा, एलएडीसी सहायक सदस्य मनोज कुमार तथा कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने छात्राओं को डालसा के कार्य एवं उद्देश्य की जानकारी दी। अधिकारियों ने बच्चों को नागरिकों के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, शिक्षा का अधिकार तथा कानूनी सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया।
इस दौरान छात्राओं को गुड टच और बैड टच, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, नशा मुक्ति, डायन प्रथा, मानव तस्करी एवं साइबर ठगी जैसे गंभीर सामाजिक और कानूनी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने छात्राओं को जागरूक रहते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन कुमारी सारो हांसदा, शिक्षिका रजनी मुर्मू तथा डालसा के पीएलवी शिब शंकर महतो, नंदा रजक, फटिक चंद्र महतो, बुधेश्वर मुर्मू एवं लक्ष्मीकांत गोप उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

Feel like reacting? Express your views here!

Related News

Opinion

Middle East War Risks Global Economic Shock

Rising Middle East tensions could trigger a global food and fuel crisis, highlighting weak global governance and costly geopolitical adventurism.

Baby Girl

Congrats, it's a baby girl.  Wrap her up, let the autumn leaves curl. At 5, she plays with her brother's car. Her mother reminds, come back soon...

Just A Girl 

You May Also Like

Pregnant Woman Allegedly Made to Stand in Scorching Heat During Traffic Checking in Azad Nagar

JAMSHEDPUR - A concerning incident related to traffic checking has surfaced from Road Number-15 in Azad Nagar, where a pregnant woman was allegedly made...

Land Dispute Deepens Over “The Sapphire” Project in Adityapur, Legal Cases Pending in Court

JAMSHEDPUR - The land dispute surrounding the under-construction residential project “The Sapphire” located at Mouza-Jamalpur in Adityapur has intensified after one party addressed a...

Read More

Discussion

Recent