August 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में कंटेनर से लटका मिला युवक का शव, राजस्थान निवासी की पहचान; आत्महत्या की आशंका

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में कंटेनर से लटका मिला युवक का शव, राजस्थान निवासी की पहचान; आत्महत्या की आशंका

==एमजीएम थाना क्षेत्र के बेताकोचा में फैक्ट्री के बाहर हुई घटना, मोबाइल और हेडफोन बरामद

जमशेदपुर : जमशेदपुर: शहर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बेताकोचा स्थित एक फैक्ट्री के बाहर खड़े कंटेनर में एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद शव को शीतगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया।
पुलिस ने मृतक की पहचान आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर हवा सिंह यादव के रूप में की है। वह राजस्थान के अलवर जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र स्थित बालूबास गांव का रहने वाला था।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक ने रविवार देर रात कंटेनर के बाहर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटनास्थल से एक मोबाइल फोन और हेडफोन भी बरामद किए गए हैं।
माना जा रहा है कि घटना से पहले वह किसी से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था और संभवतः किसी मानसिक तनाव या विवाद के कारण उसने यह कदम उठाया।
फिलहाल एमजीएम थाना पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
साथ ही मृतक के परिजनों से संपर्क करने और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading