August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में फल कारोबारी को दिनदहाड़े मारी गोली, नामदा बस्ती में दहशत

जमशेदपुर में फल कारोबारी को दिनदहाड़े मारी गोली, नामदा बस्ती में दहशत

जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र में बुधवार को अपराधियों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर नामदा बस्ती मैदान के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर फल कारोबारी कन्हैया यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कन्हैया यादव अपने एक मित्र के साथ मैदान के पास टहल रहे थे। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक अचानक वहां पहुंचे। कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधियों ने कन्हैया यादव को निशाना बनाते हुए लगातार गोलियां चलानी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि कुल पांच राउंड फायरिंग की गई। एक गोली उनके पैर में लगी, जबकि दूसरी गोली सिर में लगने की बात सामने आ रही है। गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े और हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल अवस्था में कन्हैया यादव को उनके साथ मौजूद मित्र और अन्य लोगों की मदद से तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी सुधीर चौधरी और गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए हैं और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। थाना से बेहद नजदीक इस तरह की वारदात ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में आक्रोश है कि जब थाना इतनी करीब है, तो अपराधी खुलेआम फायरिंग कर कैसे फरार हो गए।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading