जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड में स्लीपर बसों की हुई जांच, 17 के खिलाफ कार्रवाई

जमशेदपुर : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम के जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय ने मानगो बस स्टैंड में AIS–052 एवं AIS–119 के अंतर्गत निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान 17 स्लीपर बसों में निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया गया। ऐसे मामलों में संबंधित बस मालिकों एवं संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। उनसे जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान सभी बस मालिकों एवं संचालकों को नए प्रावधान के तहत नोटिस जारी करते हुए निर्देशित किया गया है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप शीघ्र दुरुस्त करें। निर्धारित समयावधि के भीतर अनुपालन नहीं करने पर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

यात्रियों की सुरक्षा एवं नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार एवं मोटरयान निरीक्षक सूरज हेम्ब्रम के द्वारा संचालित किया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

रांची में स्वर्णकार समाज का महाजुटान आज

रांची में आज स्वर्णकार समाज का महाजुटान आयोजित होगा। कार्यक्रम में 17 सूत्रीय संकल्प पत्र, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जन्मदिन पर लालू यादव ने परिवार संग काटा केक, तेज प्रताप ने लिखा भावुक पोस्ट

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।...

टीएमसी-कांग्रेस विलय की अटकलों के बीच ममता बनर्जी अकेले ही कोलकाता लौटीं

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी द्वारा पार्टी का कांग्रेस में पुनर्विलय करने की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत