विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता का संदेश, समय पर जांच और सुलभ उपचार का मशविरा

By टाउन पोस्ट डेस्क 2 • Published on February 4, 2026
विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता का संदेश, समय पर जांच और सुलभ उपचार का मशविरा

आम जनता से अपील- तंबाकू और नशीले पदार्थों से दूर रहें, संतुलित आहार व नियमित व्यायाम करें जमशेदपुर : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर नागरिकों से कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा सभी के लिए समान और सुलभ उपचार सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जमशेदपुर […]

आम जनता से अपील- तंबाकू और नशीले पदार्थों से दूर रहें, संतुलित आहार व नियमित व्यायाम करें

जमशेदपुर : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर नागरिकों से कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा सभी के लिए समान और सुलभ उपचार सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जमशेदपुर के अध्यक्ष कहा कि कैंसर आज एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है, लेकिन समय रहते पहचान और सही उपचार से कई प्रकार के कैंसर को नियंत्रित और ठीक किया जा सकता है।

Also Read:  जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की कार्यशैली के विरोध में जदयू ने फूंका बिगुल, 27 जुलाई को धरना

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि कैंसर के शुरुआती लक्षणों की जानकारी, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली और समय पर चिकित्सकीय परामर्श जीवन रक्षक साबित हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

इस वर्ष विश्व कैंसर दिवस की थीम “यूनाइटेड बाय यूनिक (United by Unique)” रखी गई है, जो यह संदेश देती है कि प्रत्येक कैंसर रोगी की यात्रा अलग होती है और उपचार के दौरान संवेदनशीलता, सम्मान तथा व्यक्तिगत देखभाल बेहद आवश्यक है।

Also Read:  19 जुलाई को झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर रहेगा प्रतिबंध

आम जनता से अपील की गई है कि तंबाकू और नशीले पदार्थों से दूरी बनाए रखें, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम अपनाएं तथा विशेषज्ञों द्वारा अनुशंसित कैंसर स्क्रीनिंग समय-समय पर कराते रहें।

स्वास्थ्य विभाग लोगों से जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की है।

Also Read:  जमशेदपुर : RSB ग्रुप के 'एक पहल एनुअल डे 2026' में महिला सशक्तिकरण का संदेश, देशभर की महिला कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading