September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुटु कावेरी रोड में एक घर में लगी आग

मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुटु कावेरी रोड में एक घर में लगी आग

जमशेदपुर | मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुटु कावेरी रोड स्थित उर्मिला देवी के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। गनीमत यह रही कि जिस समय आग लगी, उस दौरान मकान में कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और हालात की गंभीरता को देखते हुए घर का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इ

सी बीच दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम जारी है।

आग लगने के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग पर काबू है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading