एक्सएलआरआई ने जारी किए जैट 2026 के कटऑफ, बिजनेस मैनेजमेंट में छात्र के लिए 94 व छात्राओं के लिए 88 पर्सेंटाइल अनिवार्य

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर : देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआई – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने जैट 2026 के परिणामों के बाद अपने प्रमुख पीजीडीएम पाठ्यक्रमों के लिए आधिकारिक इंटरव्यू कटऑफ की घोषणा कर दी है. संस्थान ने इस साल भी अकादमिक उत्कृष्टता और नेतृत्व क्षमता को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग कटऑफ निर्धारित किए हैं.

बिजनेस मैनेजमेंट (बीएम) : पुरुष वर्ग के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा

संस्थान द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पीजीडीएम (बिजनेस मैनेजमेंट) और इसके ‘इंटरनेशनल स्पेशलाइजेशन’ प्रोग्राम के लिए कटऑफ एक समान रखे गए हैं. इंजीनियरिंग और नॉन-इन्जीनियरिंग, दोनों ही पृष्ठभूमि के पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 94 पर्सेंटाइलका कटऑफ तय किया गया है. वहीं, महिला उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 88 पर्सेंटाइल रखी गई है. थर्ड जेंडर के लिए बीएम 88 में पर्सेंटाइल तय किया गया है. चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए संस्थान ने एक ही एकीकृत जीडी-पीआई प्रक्रिया अपनाने का निर्णय लिया है.

एचआरएम : पृष्ठभूमि के आधार पर राहत

मानव संसाधन प्रबंधन (एचआरएम ) प्रोग्राम के लिए एक्सएलआरआई ने उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए लचीलापन दिखाया है:

* इंजीनियरिंग पुरुष: 92 पर्सेंटाइल

* नॉन-इन्जीनियरिंग पुरुष: 90 पर्सेंटाइल

* इंजीनियरिंग महिला: 87 पर्सेंटाइल

* नॉन-इन्जीनियरिंग महिला: 84 पर्सेंटाइल

संस्थान ने स्पष्ट किया है कि एचआरएम प्रोग्राम के लिए निर्णय लेने की क्षमता (डीएम ) और भाषाई योग्यता (वीएएलआर ) पर विशेष ध्यान दिया गया है. थर्ड केंद्र के लिए एचआरएम में 87 परसेंटाइल तय किया गया है.

4,500 उम्मीदवारों को मिलेगा इंटरव्यू का मौका

एक्सएलआरआई के प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर राहुल के. शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष लगभग 4,000 से 4,500 उम्मीदवारों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों की संवाद शैली, नैतिक तर्क शक्ति और नेतृत्व क्षमता का बारीकी से आकलन किया जाएगा. प्रोफेसर शुक्ला ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल मेधावी छात्र चुनना नहीं, बल्कि ऐसे जिम्मेदार लीडर्स तैयार करना है जो समाज और संगठनों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकें. उन्होंने यह भी बताया कि रटगर्स यूनिवर्सिटी के साथ डबल मास्टर प्रोग्राम के कटऑफ की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी.

उम्मीदवार विस्तृत जानकारी और अपने स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट की स्थिति एक्सएलआरआई की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

रांची, 16 जुलाई (आईएएनएस)। रांची में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा श्रद्धा, परंपरा और सामाजिक समरसता के वातावरण में निकाली गई।...

सरायकेला: पति ने शक के चलते पत्नी को मारकर सेफ्टी टैंक में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला, 16 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के सरायकेला जिले के सीनी ओपी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज महिला हत्याकांड का पुलिस ने महज दो दिनों के...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

नितेश राणे पर कांग्रेस का पलटवार, राकेश सिन्हा बोले- चोरी पकड़ी गई तो विपक्ष को दे रहे गाली

रांची, 13 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड में कांग्रेस मीडिया इंचार्ज राकेश सिन्हा ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे द्वारा विपक्ष को औरंगजेब का वंशज...

Chakradharpur News: पोरबंदर-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सर्कस कलाकार की मौत, चक्रधरपुर स्टेशन पर उतारा गया शव

चक्रधरपुर : सर्कस में काम करने के दौरान कलाकार बीमार हाे गया। उन्हें बेहतर इलाज के उनके पश्चिम बंगाल स्थित पैतृक गांव ले जाया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत