September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

सरायकेला के टांगरानी गांव में बैंककर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सरायकेला के टांगरानी गांव में बैंककर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें काम के दबाव को कारण बताया. पुलिस मामले की जांच कर रही

सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र के टांगरानी गांव निवासी 40 वर्षीय आलोक पड़ीहारी ने शुक्रवार सुबह घर की छत पर लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

वह आईडीबीआई बैंक की सरायकेला शाखा में कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार स्नान के बाद बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटे और नाश्ता किया. इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्य नदी स्नान के लिए चले गए. घर में अकेले रहने के दौरान उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. परिजन लौटे तो उन्हें फंदे से लटका पाया. तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें काम के दबाव को कारण बताया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading