जुगसलाई फाटक गोलचक्कर रेलवे ट्रैक के समीप टायर गोदान में लगी आग, दमकल कर्मियों को करनी पड़ी मशक्कत

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के फाटक गोलचक्कर रेलवे ट्रैक के पास स्थित एक टायर गोदाम में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा फाटक गोलचक्कर के समीप फुटपाथ से टायर दुकानों को पहले ही हटवा दिया गया था. इसके बाद दुकानदारों ने अपने टायर रेलवे बाउंड्री के पीछे अस्थायी रूप से जमा कर रखे थे.

इन्हीं टायरों में आग लगने की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है.

आग तेजी से फैलने की वजह से दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. गौरतलब है कि इसी मार्ग से होकर राष्ट्रपति का काफिला सोमवार को करनडीह जाहेरथान की ओर जाएगा, ऐसे में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और क्षेत्र में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

के. आसिफ : जिनके सपनों ने ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाया भारतीय सिनेमा की शान

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। 14 जून 1922 को इटावा (उत्तर प्रदेश) में जन्मे के. आसिफ (मूल नाम: आसिफ करीम) का पारंपरिक पढ़ाई में मन...

गांवों और शहरों को अनुदान दिया जा रहा है और राज्य भर में विकास कार्य चल रहे हैं: चीमा

संगरूर, 12 जून (आईएएनएस)। पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मैंने नियमित रूप से समीक्षा बैठकें आयोजित करने का निर्णय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत