August 28, 2026
Town Post
All the News that's Fit to Print
Jamshedpur

सरायकेला जिले के कांड्रा मे होटल संचालक पर हमला, सीएचसी गम्हरिया में चल रहा इलाज

सरायकेला जिले के कांड्रा मे होटल संचालक पर हमला, सीएचसी गम्हरिया में चल रहा इलाज

सरायकेला : सरायकेला जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा बस स्टैंड में सोमवार देर शाम एक विवाद के दौरान भीम दास ने होटल संचालक कैलाश बंसल पर अपने कड़े से अचानक हमला कर दिया।

वार सीधा सिर पर लगने से कैलाश बंसल गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनके सिर से काफी मात्रा में खून बहने लगा। घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों व्यक्तियों को थाना ले गई।

घायल की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल उसे सीएचसी गम्हरिया ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।

घायल का उपचार जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

Newsletter

Get the day's top stories in your inbox

Subscribe to the Town Post newsletter — no spam, just the news that matters.

We respect your privacy. Unsubscribe anytime.

Thanks! Please check your inbox to confirm your subscription.

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading