जमशेदपुर के गोलमुरी काली मंदिर के पास महिला से पर्स की छिनतई, बाइक से गिरी पीड़िता, घायल

जमशेदपुर : शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टिनप्लेट काली मंदिर के पास शनिवार देर रात एक महिला से पर्स की छिनतई हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने चलते-चलते महिला के हाथ से पर्स झपट लिया। इस दौरान वह सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना रात करीब 10.50 बजे की है, जब परसुडीह थाना क्षेत्र के नामोटोला दुर्गाबाड़ी निवासी अनिता शर्मा अपने पति कैलाश शर्मा और पुत्र के साथ मायके से लौट रही थीं।

टिनप्लेट काली मंदिर के पास पीछे से आए दो बदमाशों ने हमला बोला। बाइक चालक ने अपने साथी से पर्स छीनने को कहा और पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर पर्स खींच लिया। अनिता ने पर्स को मजबूती से पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों के जोर लगाने पर वह सड़क पर गिर गईं। गिरने के कारण उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घटना के दौरान अनिता का पुत्र पीछे बैठा हुआ था। उसने तुरंत अपने पिता को बताया कि “मम्मी गिर गई हैं.” इसके बाद कैलाश शर्मा ने बाइक रोककर अपनी पत्नी को उठाया और इलाज के लिए टिनप्लेट अस्पताल ले गए। बाद में उन्होंने गोलमुरी थाना पहुंचकर पूरी घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

अनिता के पर्स में लगभग 7 से 8 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, जिन्हें लेकर बदमाश फरार हो गए। घटना के समय वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने बदमाशों की बाइक की तस्वीर भी ली, जिसमें बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी।

पुलिस ने तस्वीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।. थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पेपर लीक विवाद: कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ की देशव्यापी अभियान की घोषणा, 17 जून से होगी शुरुआत

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर देशव्यापी अभियान के पहले चरण की...

सरकार के प्रतिबंध के बाद अब गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सिफारिशों के बाद परीक्षा संबंधी धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से पूरे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत