TERROR OF BULLS : मानगो के बाद अब बागुननगर में भी सांड़ का आतंक, हमले में शिक्षिका की कलाई टूटी

जमशेदपुर : जमशेदपुर में मानगो क्षेत्र के बाद रविवार को भी सांड़ का आतंक दिखा। बागुननगर में सांड़ के हमले में एक शिक्षिका की कलाई टूट गई। अंग्रेजी माध्यम के स्कूल की शिक्षिका धीरज कौर अपने वकील पति कुलबिंदर सिंह के साथ स्कूटी पर बागुननगर से गुजर रही थी। इसी दौरान ब्राह्मणी रोड बागुननगर में दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। अधिवक्ता ने स्कूटी किनारे कर दी। लड़ते हुए सांड में से एक आगे बढ़ा और उसने अधिवक्ता पर हमला कर दिया। अधिवक्ता के बांह में चोट लगी। फिर पीछे बैठी पत्नी के सीने में सींग लगा और वह गिर पड़ी। हमलावर सांड सड़क पर गिरी शिक्षिका की ओर बढ़ा, परंतु वहां उपस्थित युवक ने बगल में रखे बांस से पीटा तो वह पीछे हट गया।

घटना के बाद शिक्षिका को टीएमएच में भर्ती कराया गया है, जहां एक्सरे में कलाई टूटी हुई पाई गई।

हाल के दिनों में लगातार आवारा सांड का आतंक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। हमले में मानगो में दो लोगों की जान जा चुकी है और दर्जन भर घायल हुए हैं। अब नया मामला बागुननगर का सामने आया है। बहरहाल प्रशासन की ओर से अावार पशुओं को लेकर गंभीरता नहीं बरती गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और खतरनाक हो सकती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने आंधी-तूफान में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की

कोलकाता, 29 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार दोपहर आए अचानक तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में सात...

30 मई 1826 : जब ‘उदन्त मार्तण्ड’ के रूप में हिंदी को मिली आवाज, जानें कैसे शुरू हुई थी हिंदी पत्रकारिता

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। पत्रकारिता एक ऐसा शब्द, जो समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति को भी आगे बढ़ने, लड़ने की ताकत या हौसला...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

आईपीएल क्वालीफायर-2 में इन पांच खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगे। वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर, साई सुदर्शन, शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल पर सभी की नजरें रहेंगी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर प्रखंड के डालापानी में होगी सभा, जंगल संरक्षण पर होगा मंथन

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम डालापानी में वन अधिकार समिति की ओर से किंकर महतो की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत