स्क्रीन से दूरी, जीवन में संतुलन जरूरी, जमशेदपुर के डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में ‘डिजिटल डिटॉक्स’ सत्र आयोजित

  • रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के सहयोग से विद्यार्थियों को मिला तकनीक का संयमित उपयोग करने का संदेश

जमशेदपुर : डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल के ‘कलाकृति’ सभागार में मंगलवार को कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए ‘डिजिटल डिटॉक्स’ विषय पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को मोबाइल, सोशल मीडिया और डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक उपयोग के दुष्प्रभावों से अवगत कराना था।

सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. सुजाता मित्रा (ऑन्कोलॉजिस्ट, एम.टी.एम.एच.), डॉ. राजीव शरण (बाल रोग विशेषज्ञ, टाटा मोटर्स अस्पताल) और रोटरी क्लब के झा थे। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल उपकरणों का अधिक उपयोग बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आँखों में तनाव, सिरदर्द, नींद की कमी और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई जैसी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं।

डॉ. राजीव शरण ने विद्यार्थियों को डिजिटल ब्रेक लेने, खेल-कूद और पुस्तक पठन की आदत विकसित करने की सलाह दी। वहीं डॉ. सुजाता मित्रा ने कहा कि सोशल मीडिया का अंधाधुंध उपयोग आत्मसम्मान को प्रभावित करता है और अकेलेपन की भावना को जन्म देता है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या गुरप्रीत भामरा ने कहा कि तकनीक हमारे जीवन का अहम हिस्सा है, लेकिन उसका उपयोग तभी लाभकारी है जब हम उसे संयम के साथ करें। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे डिजिटल उपकरणों को ज्ञान और रचनात्मकता का माध्यम बनाएं, न कि उसके गुलाम बनें।

रोटरी क्लब के प्रतिनिधि झा ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने और वास्तविक जीवन में पारस्परिक संवाद बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डी.बी.एम.एस. संस्था की सचिव अनीता रामकृष्णा, संयुक्त कोषाध्यक्षा अरुणा रवि और विद्यालय की प्रधानाचार्या गुरप्रीत भामरा उपस्थित थीं। विद्यार्थियों ने सत्र में बड़ी उत्सुकता से भाग लिया और वक्ताओं से कई रोचक प्रश्न पूछे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

==================

Tags: DBMS Kadma High School, Digital Detox, Jamshedpur, Rotary Club, Students Awareness, Screen Time, Social Media, Mental Health, Education Event

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दक्षिण रेलवे में लाइन ब्लॉक : टाटा-एर्नाकुलम समेत दो दर्जन ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

चक्रधरपुर : दक्षिण रेलवे में विकास कार्य के मद्देनजर 5 जून से 21 जून तक विभिन्न सेक्शनों में लाइन ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण...

जमशेदपुर:गोविंदपुर जलापूर्ति योजना 48 घंटे से ठप, 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; ग्रामीणों का सड़क पर प्रदर्शन

जमशेदपुर : गोविंदपुर जलापूर्ति योजना पिछले 48 घंटे से पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे 21 पंचायतों के करीब 22 हजार परिवार गंभीर पेयजल...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

हजारीबाग में ब्राउन शुगर कारोबार के पांच आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग के ईचाक थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 52 ग्राम ब्राउन शुगर और सात एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए।

जमशेदपुर: बिष्टुपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े महिला से पर्स छीना, इलाके में अफरा-तफरी

जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर में बाइक सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला से पर्स छीन लिया। छिनतई के दौरान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत