September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

आदित्यपुर नगर निगम के खिलाफ फुटा गुस्सा, बेमियादी आमरण अनशन पर बैठे निवर्तमान पार्षद

आदित्यपुर नगर निगम के खिलाफ फुटा गुस्सा, बेमियादी आमरण अनशन पर बैठे निवर्तमान पार्षद

आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम के खिलाफ निवर्तमान पार्षदों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन और भूख हड़ताल शनिवार को शुरू हुआ।

निगम कार्यालय के समीप दर्जन भर निवर्तमान पार्षद आमरण अनशन और भूख हड़ताल पर बैठे हैं, मगर नगर निगम कार्यालय में बैठे अधिकारियो की असंवेदनशीलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूर्व से सूचना देने के बाद भी अनशन स्थलतक की सफाई नहीं कराई गई।

अनशन पर बैठे पूर्व पार्षदों ने बताया कि विगत दो वर्षो से निगम द्वारा अनाप- शनाप टैक्स वसूला जा रहा है लेकिन न तो साफ- सफाई हो रही है न मूलभूत सुविधा मिल रही हैं। सफाई व्यवस्था तो लचर है ही विकास योजनाओं को भी अनदेखा किया जा रहा है।

बोर्ड बैठक में पास हुई योजनाओं का शिलान्यास तो हुआ पर धरातल पर कुछ नहीं दिख रहा है। पूर्व पार्षदों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि यह आंदोलन कब तक चलता है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading