August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में केबुल टाउन के लोगों के लिए राहत की खबर, हर घर को मिलेगा टाटा का बिजली कनेक्शन

जमशेदपुर में केबुल टाउन के लोगों के लिए राहत की खबर, हर घर को मिलेगा टाटा का बिजली कनेक्शन

जमशेदपुर : लंबे इंतजार के बाद केबुल टाउन के लोगों को राहत की खबर मिली। गोलमुरी स्थित केबुल टाउन इलाके में अब हर घर को बिजली कनेक्शन मिलेगा। झारखंड हाई कोर्ट ने एक रिट याचिका को आदेश जारी करते हुए यह फैसला सुनाया। यह जानकारी जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने दी।

उन्होंने बताया कि एक वर्ष पहले हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश में कहा था कि केबुल टाउन के लोग टाटा स्टील यूआईएसएल से व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपनी भी इसके लिए तैयार थी परन्तु स्थानीय लोगों ने पहल नहीं की। अब न्यायालय के अंतिम आदेश के बाद बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। मुझे खुशी इस बात की है कि जिस मामले को मैने जमशेदपुर पूर्वी से विधायक रहते हुए उठाया था, वह आज पूरी हुई। इसके लिए टाटा स्टील बधाई का पात्र है जिन्होंने सहयोगात्मक रवैया अपनाया। उन्होंने बताया कि अबतक केबुल टाउन में 9 वेंडरों के माध्यम से बिजली की आपूर्ति होती थी। नतीजा उपभोक्ताओं को महंगी दर पर बिजली मिलती थी। अब टाटा स्टील यूआईएसएल से सीधे कनेक्शन मिलने पर उपभोक्ताअों को राहत मिलेगी।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading