August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के बागबेड़ा लाल बिल्डिंग के समीप भीषण आग, तीन दुकानें खाक, दुकानदारों को सता रही रोजी-रोटी की चिंता

जमशेदपुर के बागबेड़ा लाल बिल्डिंग के समीप भीषण आग, तीन दुकानें खाक, दुकानदारों को सता रही रोजी-रोटी की चिंता

जमशेदपुर : बागबेड़ा लाल बिल्डिंग स्थित भिखारी मैदान के सामने देर रात एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है,प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा रात करीब 3:00 बजे हुआ जब अचानक दुकानों से धुआं और लपटें उठने लगी,देखते ही देखते आग ने तीनो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और तीन दुकाने पूरी तरह जलकर राख हो गई।

स्थानीय लोगो ने आग की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नही चल सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट इसकी वजह हो सकती है। सौभाग्य से इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नही हुआ, लेकिन आग में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। एक दुकानदार ने बताया हमारी दुकान जलकर खाक हो गई। अब रोजी-रोटी चलाने में कठिनाई होगी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आग पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा और सहायता दी जाए,ताकि वे दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सकें।

A massive fire broke out near Bagbeda Lal Building in Jamshedpur, burning three shops to ashes.
न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading