जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी की अनोखी पहल, दस फ्लावर वेस्टेज वाहन को पूजा पंडालों के लिए किया रवाना

पूजा के बाद भी फूलों का होगा उपयोग, बनेगा खाद

स्वच्छता अपनाने वाले शहर के पूजा पंडाल होंगे पुरस्कृत

जमशेदपुर : जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी ने की अनोखी पहल। पूजा के दौरान जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी के नगर आयुक्त ने रविवार को शहर में दस फ्लावर वेस्टेज वाहन को रवाना किया।

सभी वाहन शहर के सभी पूजा पंडालों से फूलों को एकत्रित करेंगे। इन फूलों से खाद बनाने का काम जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी करेगा। रविवार को इस वाहन को साकची के काशीडीह पूजा पंडाल के लिए रवाना किया गया। नोटिफाइड एरिया कमिटी के नगर आयुक्त कृष्णा कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत यह अनोखी पहल शुरू की गईं है, ताकि वाहन सभी पूजा पंडालों से फूल को एकत्रित करें और इन फूलों से खाद बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि आस्था भी इससे जुडी हुई है। पहले पूजा के फूलों को इधर-उधर फेंका हुआ रहता था, मगर अब पूजा के फूलों को एकत्रित कर इन फूलों से खाद बनाया जाएगा। साथ ही जो भी पंडाल स्वच्छता को अपनाएगा और पंडालो को साफ सुथरा रखेगा उन पंडालो को पुरस्कृत किया जाएगा। इस पहल को सराहा जा रहा है। नगर आयुक्त को उम्मीद है कि शहर के सभी पूजा पंडालों पूजा के बाद बर्बाद हुए फूलों को एकत्रित कर जेएनएसी के अभियान को सहयोग करेंगे। वैसे भी स्वच्छता के मामले में जमशेदपुर का डंका बज चुका है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अमित शाह ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर ड्रग्स और हथियारों के खतरे से निपटने के लिए सीमा जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए

अगरतला, 6 जून (आईएएनएस)। भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ती नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की आवाजाही को रोकने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री...

राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती पर भड़के प्रभुनाथ यादव, बोले- यह जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में कटौती...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिमी सिंहभूम में प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज परियोजनाओं पर मंथन : रेलवे, एनएचएआई व जिला प्रशासन के स्तर पर लंबित मामलों पर हुई चर्चा

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) परियोजनाओं की प्रगति और लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर शनिवार को चक्रधरपुर...

अभिषेक बनर्जी सीआईडी के समन पर नहीं पहुंचे, स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर समय मांगा

कोलकाता, 1 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी ने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में पश्चिम बंगाल आपराधिक जांच...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत