बागबेड़ा में पोपो मुंडा फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्तौल बरामद

पुरानी रंजिश में की गई थी फायरिंग, बागबेड़ा थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जमशेदपुर:जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत 17 सितंबर को गांधीनगर में हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

मामले में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बादल समासी और कारण पत्र के रूप में की गई है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल और एक मैगजीन भी बरामद की है। इस संबंध में शुक्रवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

जानिए क्या है मामला
घटना 17 सितंबर की है, जब गांधीनगर निवासी पोपो मुंडा पर जानलेवा हमला किया गया था। हमलावरों ने उस पर फायरिंग की थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

सिटी एसपी ने बताया कि हमले की वजह पुरानी रंजिश थी। कांड की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

तकनीकी व मानवीय सूचनाओं के आधार पर गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और गोपनीय मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपियों का सुराग लगाया और सफलतापूर्वक दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस की सख्त निगरानी, आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या इस हमले में और कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं?

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आंतरिक सुरक्षा और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए आरआरयू और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच समझौता

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) और पश्चिम बंगाल पुलिस ने आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में पेशेवर प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और परिचालन...

कोलकाता : आरजी कर मामले में सीबीआई के सामने हुए पेश हुए पूर्व टीएमसी विधायक

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक निर्मल घोष गुरुवार को आरजी कर दुष्कर्म और हत्या केस के सिलसिले में सेंट्रल...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 21 जून को खासमहल में होगा जिला स्तरीय आयोजन

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिले में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस...

वैश्विक संकट के बीच भारत की विकास यात्रा पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम: जेपी दलाल

भिवानी, 13 जून (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 जून को लुहारी क्षेत्र के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत