सरायकेला : आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित अंजनी प्लास्ट इंडस्ट्रीज में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। यह कंपनी प्लास्टिक ग्लास बनाने का काम करती है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के तीन दमकल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। आग की लपटें ऐसी थीं कि दूर-दूर तक धुआं फैल गया। आसपास के इलाकों में अफरा- तफरी का माहौल था।द्ध दमकल कर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने में सहयोग कर रहे थे। हालांकि किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन फैक्ट्री को भारी नुकसान होने की आशंका है।
