राम जन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी व पेजावर मठ के पीठाधीश स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ 22 सितंबर को आयेंगे जमशेदपुर

  • मुख्य बिंदु:
  • राम जन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी का जमशेदपुर आगमन
  • नवरात्र के अवसर पर विशेष पूजा और दर्शन
  • भक्तों को स्वामीजी के दर्शन का दुर्लभ अवसर

जमशेदपुर। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या के सम्मानित ट्रस्टी एवं कर्नाटक के प्रसिद्ध पेजावर मठ के पीठाधीश पूज्य श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी 22 सितंबर सोमवार को अपने 30 शिष्यों के साथ जमशेदपुर पहुंच रहे हैं।

उनका आगमन राज राजेश्वरी उत्सवम के अंतर्गत नवरात्र दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम, बिस्टुपुर में हो रहा है।

मँदिर प्रबंधन से जुड़े जम्मी भाष्कर ने बताया कि स्वामीजी तिरुपति से भुवनेश्वर होते हुए 22 सितंबर सोमवार, शाम 4 बजे जमशेदपुर पहुंचेंगे। 23 सितंबर को मंदिर परिसर में विशेष पूजा, अर्चना व दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

मंदिर प्रशासन द्वारा बताया गया कि स्वामीजी की यह दिव्य उपस्थिति भक्तों के लिए दुर्लभ अवसर है और नवरात्र की भक्ति भावना को और भी गहराई प्रदान करेगी। स्वामीजी का प्रस्थान 23 सितंबर को शाम 4 बजे निर्धारित है।

इस अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। आयोजकों ने सभी भक्तों से समय पर पहुंचने और दर्शन का लाभ लेने की अपील की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जंगलमहल में चम्पाई सोरेन की सक्रियता तेज, आदिवासी नेताओं से मांगा समर्थन

बैठक में स्थानीय मुद्दों पर मंथन, शिक्षा और दमन के मुद्दे पर बंगाल सरकार पर निशाना, कहा-बंगाल में लोगों को झूठे मुकदमों का सामना...

जमशेदपुर में सरेआम चापड़बाजी, दो नाबालिगों पर जानलेवा हमला

टेल्को के धोबी मोड़ पर बाइक सवारों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मची अफरा-तफरी पीछा कर घेरकर किया ताबड़तोड़ हमलापीठ और कान के...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में ‘तारा’ संस्था की ओर से होगा चौथा सामूहिक विवाह अनुष्ठान, 25 को आठ बेटियों का होगा कन्यादान

​==सोनारी के श्री भूतनाथ मंदिर परिसर में 25 अप्रैल को जुटेगा समाज == नव दंपतियों को आशीर्वाद देंगे गणमान्य अतिथि ​जमशेदपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और...

बहरागोड़ा में फिर मिला संदिग्ध सिलेंडरनुमा बम, नदी किनारे मिलने से दहशत

लगातार मिल रही संदिग्ध वस्तुओं से बढ़ी चिंता, पुलिस ने इलाके को घेरकर शुरू की जांच, विशेषज्ञ टीम को जांच के लिए लगाया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत