September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मानगो गांधी मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल पर हमला, प्रशासन अलर्ट

मानगो गांधी मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल पर हमला, प्रशासन अलर्ट

कारीगरों के साथ मारपीट और छिनतई, पूजा समिति ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा जैसे पावन पर्व से पहले जमशेदपुर के मानगो गांधी मैदान में एक तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई है। आरोप है कि बुधवार रात पूजा पंडाल का निर्माण कर रहे बंगाल से आए कारीगरों के साथ मारपीट और छिनतई की घटना को एक विशेष समुदाय के कुछ असामाजिक तत्वों ने अंजाम दिया।

इस घटना के बाद पूजा समिति के संरक्षक नीरज सिंह और शहर के अन्य हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषभ गर्ग से मुलाकात कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पूजा समिति ने दी चेतावनी: माहौल बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

पूजा समिति ने कहा है कि माँ दुर्गा के पंडाल निर्माण में बाधा डालना और कारीगरों पर हमला करना धार्मिक सहिष्णुता के खिलाफ है। संरक्षक नीरज सिंह ने कहा कि सनातन समाज हमेशा सभी धर्मों के त्योहारों में सहयोग करता आया है। अब हम उम्मीद करते हैं कि हमारे पर्व में भी सम्मान और सहयोग मिले।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि पूजा कार्यक्रम में कोई बाधा पहुंचाई गई, तो इससे शहर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी ऐसे तत्वों की होगी।

पुलिस ने कहा – जांच जारी, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

घटना के संबंध में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जिले में किसी को भी माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया है। जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि सभी पूजा स्थलों पर सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है और असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

घटना का संक्षिप्त ब्यौरा

स्थान: मानगो थाना क्षेत्र, गांधी मैदान

घटना: पंडाल बना रहे कारीगरों पर हमला व छिनतई

आरोप: तलवार और चापड़ से डराने-धमकाने का आरोप

कार्रवाई: पूजा समिति ने ग्रामीण एसपी को सौंपा ज्ञापन

पुलिस प्रतिक्रिया: जाँच जारी, दोषियों पर होगी कार्रवाई

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading