July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

जमशेदपुर के सोनारी ज्वेलर्स लूटकांड पर स्वर्णकार समाज में आक्रोश, धर्मेन्द्र कुमार ने की कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

जमशेदपुर के सोनारी ज्वेलर्स लूटकांड पर स्वर्णकार समाज में आक्रोश, धर्मेन्द्र कुमार ने की कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र स्थित ज्वेलर्स की दुकान में हुई दिनदहाड़े लूट की घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है। अपराधियों के हौसले बुलंद होने से व्यापारियों और खासकर स्वर्णकार समाज में गहरी चिंता व्याप्त है।

स्वर्णकार विकास मंच के संस्थापक महासचिव धर्मेन्द्र कुमार ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि जिस तरीके से अपराधी खुलेआम आभूषण दुकान को निशाना बना रहे हैं, वह पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज लगातार भय और असुरक्षा की स्थिति में कारोबार कर रहा है। यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो व्यापारी वर्ग का विश्वास टूट जाएगा।

धर्मेन्द्र कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में विशेषकर व्यावसायिक इलाकों और बाजारों में पुलिस गश्त को बढ़ाया जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को सख्ती से लागू किया जाए । उन्होंने कहा कि लूट जैसी घटनाएं केवल स्वर्णकारों को ही नहीं बल्कि आमजन को भी असुरक्षित महसूस कराती हैं।

उन्होंने जिला पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि सोनारी लूटकांड में गिरफ्तार अपराधियों को शीघ्र कड़ी सजा दिलाने के कदम उठाएं जायें, ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी ऐसी वारदात को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचें।

शहर के स्वर्णकार समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सुरक्षा व्यवस्था बेहतर नहीं हुई तो वे सामूहिक आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading