आदित्यपुर में उपभोक्ताओं ने विघुत विभाग के अधिकारियों को बनाया बंधक

आदित्यपुर : सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 9 के बिजली उपभोक्ताओं ने सोमवार को बिजली विभाग के कार्यालय में ताला लगाकर कर्मियों को बंधक बना लिया। इससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ अधिकारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दरअसल ये सभी आदिवासी उपभोक्ता हैं। इनका आरोप है कि विभाग के अधिकारियों के इशारे पर उनपर बिजली चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज कर परेशान किया जा रहा है। बार- बार उनपर मामला दर्ज किया जा रहा है। जुर्माना भरने के बाद भी केस दर्ज किया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि उनसे बिजली कनेक्शन बहाल करने के एवज में आधार कार्ड लिया गया और पुलिस को भेजकर केस दर्ज करने की जानकारी दी गयी। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर विभाग के अधिकारियों के इशारे पर कर्मचाराी उन्हें बार-बार परेशान कर रहे हैं।

इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया मगर अपने कार्यालय से सभी अधिकारी और कर्मी नदारद मिले।

एक तरफ झारखंड सरकार आदिवासियों को मुफ्त बिजली देने की बात करती है, दूसरी तरफ विभाग के कर्मी आदिवासी उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे है। मामले में क्या सच्चाई है यह तो विभाग के अधिकारियों के सामने आने के बाद ही पता चल सकेगा। उपभोक्ताओं की नाराजगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार को दिन भर उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालय में ताला बंद कर अधिकारियों एवं कर्मियों को बंधक बनाए रखा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झुमरीतिलैया के केसरिया कलाकंद और गोड्डा की भगैया साड़ी सहित झारखंड के 11 पारंपरिक उत्पादों को जीआई टैग

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, वस्त्र और खाद्य उत्पादों को बड़ी पहचान मिली है। राज्य के 11 उत्पादों को जीआई...

छत्तीसगढ़: गरियाबंद में ओडिशा बॉर्डर पर सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

गरियाबंद, 12 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की गरियाबंद पुलिस ने ओडिशा सीमा के नजदीक सागोन लकड़ी की तस्करों को लेकर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत