नुवोको सीमेंट प्लांट का घेराव करेगी भाजपा, यशोदानगर में हुई बैठक में लिया गया निर्णय

जमशेदपुर : भाजपा गोविंदपुर मंडल की ओर से यशोदानगर बस्ती में एक बैठक कर सीमेंट कंपनी की ओर से कॉरर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत विकास कार्य नहीं किए जाने के विरोध में जनता की राय लेगी। बैठक में बस्तीवासियों ने अपनी समस्याओं को रखा। लोगों ने बताया कि कंपनी न तो मच्छरनाशी दवाओं का छिड़काव कर रही है और न ही ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और लैंगिक समानता जैसे बुनियादी क्षेत्रों में भी कंपनी की ओर से कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। कंपनी द्वारा फैलाई जा रहे सीमेंट युक्त हवा से प्रदूषण और विषैले पानी का शिकार हमलोग हो रहे हैं। ज्यादातर लोग प्रदूषण युक्त हवा और नाले में छोड़े गए विषैला पानी से तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। जनता ने जलजमाव, मच्छरों के प्रकोप व अन्य बुनियादी समस्याओं पर भी चिंता जताई।

भाजपा गोविंदपुर के मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बस्ती के बुनियादी समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराते हुए सभी वरीय भाजपा नेतृत्वकर्ताओं से कहा कि सीमेंट प्लांट टेलिफोनिक संपर्क करना बंद कर दिया है। सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद जमशेदपुर महानगरजिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ने स्पष्ट कहा कि यदि कंपनी ने शीघ्र ही बस्तियों में सीएसआर के अंतर्गत कार्य प्रारंभ नहीं किया तो कंपनी के विरुद्ध व्यापक जनआंदोलन और कंपनी का हुड़का जाम जैसे कठोर कदम भारतीय जनता पार्टी उठाएगी।

जिला महामंत्री संजीव सिंह ने कहा की बस्ती में विकास की काफी कमी है. कंपनी को अतिशीघ्र सीएसआर के अंतर्गत सारे कार्य करना चाहिए।मंडल अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा की कंपनी को चेताने के लिए यह बैठक रखी जा रही है। अगर अभी भी सीमेंट प्लांट प्रशासन नहीं सुधरा तो पहले मशाल जुलूस फिर कंपनी का गेट जाम किया जाएगा।

भाजपा नेता कमलेश सिंह ने कहा कि कंपनी जानबूझकर हमलोगों को अनदेखा कर रही है। इसलिए ऐसे में जनता की ताकत हमलोग दिखाएंगे। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय बस्तीवासी उपस्थित थे। एक स्वर में कंपनी से जवाबदेही तय करने की मांग की। अगर कंपनी इसी तरह लापरवाह रहती है तो कंपनी का गेट अनिश्चितकालीन जाम करने में अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया।

बैठक में जिला के उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, जिला के महामंत्री संजीव सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य कमलेश सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य बलराम सिंह, जुगनू वर्मा, मधु सिंह, चंद्रशेखर, मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार, जनार्दन पांडे, पवन सिंह, राधे सिंह, मधु सिंह, महामंत्री सतीश सक्सेना, मंत्री जगदीश मिश्रा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष बैजू सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष गौरी कुमारी, यशोदा नगर बस्ती से अरविंद सिंह, महेंद्र गुप्ता, कृष्ण तिवारी, वीरेंद्र पाठक, रणजीत सिंह, दिनेश सिंह, देवचंद, अजय गुप्ता, नरेंद्र पंडित, योगेंद्र मास्टर, आर एल पॉल, वीरेंद्र दुबे, संजय शर्मा, मुकेश कुमार, द्वारिका शर्मा, सुरेश पंडित, राम राय, वीरेंद्र मावर, रिंटु चौधरी, ममता देवी, किरण सिंह, रीता देवी, एकता सिंह, मंजू कुमारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 40 दिन बाद गूंजे चर्च के घंटे, 45 मिनट अंधेरे में जली ‘मसीह ज्योति’, ईस्टर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जमशेदपुर: शहर के सभी चर्चों में ईस्टर के अवसर पर पूरी रात विशेष प्रार्थना और पूजा-अर्चना हुई। प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की...

सरायकेला खरसावां जिला का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, अतिथियों ने दिए जागरूकता व प्रेरणादायी संदेश

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

जमशेदपुर के पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती महाराज अस्वस्थ; हैदराबाद में चल रहा इलाज​

जमशेदपुर: पारडीह में एन एच 33 स्थित प्रसिद्ध श्री श्री 108 सिद्धेश्वर काली मंदिर के श्री विद्यानंद सरस्वती महाराज जी के अस्वस्थ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत