कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी ने प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष को सिखाये बॉक्सिंग के मूव्स

जमशेदपुर : जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर बारीडीह कम्युनिटी सेंटर का नजारा देखने लायक था। कांग्रेस के कई वरिष्ठ बुजुर्ग नेता दम-खम वाले खेल बॉक्सिंग में हाथ आजमाते दिखे। जिन्होंने हाथ आजमाये उनमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो, पूर्व सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू के साथ पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने हाथों में बॉक्सिंग ग्लब्स पहन कर एक दूसरे से दोस्ताना फाइट की। के राजू ने कमलेश तो बन्ना गुप्ता ने बलमुचू संग फाइट की।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे अपने वरिष्ठ नेताओं को बॉक्सिंग के मूव्स सिखाते नजर आये। मौके पर कांग्रेस के तमाम नेता मस्ती के मूड में दिखे। इसकी वजह से माहौल बेहद खास बन गया।

प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष रामदास सोरेन के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए रांची से पहुंचे थे। शाम में लौटने के क्रम में जिलाध्यक्ष के अनुरोध पर सभी नेता बारीडीह कम्युनिटी सेंटर पहुंचे और अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस समारोह में शिरकत की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के मिलानी हॉल में रविवार को मेगा रक्तदान शिविर

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, द मिलानी, टाटा स्टील फाउंडेशन एवं ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 14 जून...

बिहार: एक घंटे की बारिश से सासाराम सदर अस्पताल में भरा पानी, आलोचनाओं का सिलसिला शुरू

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार में भारी बारिश की पहली लहर ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन इसने रोहतास जिले के सासाराम सदर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड में समय पर पहुंचा मानसून, अगले 2-3 दिनों में पूरे राज्य को करेगा कवर; कमजोर बारिश की आशंका

रांची : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तय समय पर दस्तक दे दी है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार, 12 जून को राज्य...

संविधान को जीवन में अपनाने से ही बनेगा विकसित भारत: सीएम नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 8 जून (आईएएनएस)। हरियाणा विधानसभा में सोमवार को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) इंडिया रीजन के जोन-2 के दौरान संविधान, लोकतंत्र और 'विकसित भारत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत