रांची : झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के एचईसी स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मेडिकल टीम निगरानी कर रही है और उपचार जारी है। मंत्री के बीमार होने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन समेत कई वरिष्ठ मंत्री अस्पताल पहुंचे और भी मंत्री हफीजुल अंसारी से मिले और डाक्टरों से बातचीत की।

