July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

दामोदर नदी में नहाने गई पांच युवतियां डूबी, रेस्क्यू कर तीन को बचाया, एक की मौत, दूसरा लापता

दामोदर नदी में नहाने गई पांच युवतियां डूबी, रेस्क्यू कर तीन को बचाया, एक की मौत, दूसरा लापता

झरिया : सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौरा बाई क्वार्टर घाट की रहने वाली पांच युवतियां करमा पूजा के लिए दामोदर नदी घाट नहाने गई थी।इस दौरान पांच युवतियां डूबने लगी, स्थानीय मछुआरों ने किसी तरह से तीन युवतियों को बचा लिया लेकिन तेज पानी की धार में दो युवती बह गई। जिसमें एक बच्ची रुक्मिणी कुमारी और संध्या कुमारी है। रुक्मिणी कुमारी तेज बहाव में बहकर मोहलबनी घाट पहुंच गयर। स्थानीय लोगों और सुदामडीह पुलिस के सहयोग से उसे बाहर निकाला गया। सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाने के दौरान डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। वहीं संध्या कुमारी अभी भी लापता है। उसकी तलाश जारी है। घटना के बाद से क्षेत्र में मातम का माहौल है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading