चित्रांश महापरिवार, मानगो : संजय महासचिव और प्रीति बनीं महिला अध्यक्ष

जमशेदपुर : चित्रांश महापरिवार, मानगो की बैठक मानगो एचएच स्थित एक होटल में चित्रांश महापरिवार के अध्यक्ष रामाधार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आगामी 23 अक्टूबर को होनेवाले श्री चित्रगुप्त पूजा के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में मानगो में रहनेवाले चित्रांश परिवार के लोगों को साथ मिलाकर बेहतर ढंग से पूजा करने पर लोगों ने कई सुझाव दिये। साथ ही तैयारियों पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपा गया।

पदाधिकारियों ने कहा कि उक्त पूजन कार्य में समाज के लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी पर भी चर्चा की। बैठक में अध्यक्ष रामाधार श्रीवास्तव ने पूजन कार्य व अन्य तैयारियों को और बेहतर ढंग से संपन्न करने के लिये आनंद प्रकाश को कार्यकारी अध्यक्ष, संजय वर्मा को महासचिव तथा प्रीति सिन्हा को महिला अध्यक्ष के रुप में मनोनीत किया। बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावा संजय वर्मा, संजीव सिन्हा, अजय श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, पवन सिन्हा, सहित लगभग 50 सदस्य मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तीन राज्यों में छापेमारी

अगरतलाआइजोल, 9 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा...

मानसिक संतुलन खो चुके हैं तेजस्वी यादव : प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के खनन एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज से परिचालन शुरू, लोगों को राहत

भागलपुर, 7 जून (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रविवार को फिर से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। फिलहाल छोटे वाहनों...

लाल गमछा-हरा गमछा देखकर वोट देने का नतीजा भुगत रही बिहार की जनता: प्रशांत किशोर

गोपालगंज, 5 जून (आईएएनएस)। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, शिक्षा और रोजगार के बजाय जाति-धर्म...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत