July 27, 2026
Town Post
All the News that's Fit to Print
खेल

जादूगोड़ा में इंटर सेक्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2025 का शुभारंभ

जादूगोड़ा में इंटर सेक्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2025 का शुभारंभ

जमशेदपुर : भारत के 22 राज्यों से 341 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट का जादूगोड़ा सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में पहली बार चार दिवसीय इंटर सेक्टर एथलेटिक्स(एडम) प्रतियोगिता-2025 का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि सह जमशेदपुर सीआरपीएफ के उपमहानिरीक्षक जयदेव केसरी, राखा कॉपर सीआरपीएफ ग्रुप के उपमहानिरीक्षक रमेश कुमार , कमांडेंट पंकज सिंह और द्वितीय कमान अधिकारी नीरज कुमार ने तिरंगा और बैलून उड़ाकर खेल का आगाज किया। इसके पूर्व बैंड की धुन पर मार्च पास्ट की सलामी ली गई ।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच स्पोर्ट्स मसलन शॉर्ट फूट, हैम्बर थ्रू,, जबलिंग़ थ्रू के प्रतिभागियों ने जोश , जुनून व हौसला के साथ उम्दा प्रदर्शन किया व विजेताओं को समारोह के मुख्य अतिथि जयदेव केसरी , रमेश कुमार (उपमहानिरीक्षक, जादूगोड़ा ग्रुप केंद्र) कमांडेंट पंकज सिंह ने गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि जयदेव केसरी ने कहा कि कल कल बुधवार यानि 27 व 28 अगस्त को फाइनल मैच टाटा स्टील की जेआरडी कॉम्प्लेक्स जमशेदपुर में खेला जाएगा। इस मौके ओर उन्होंने कहा कि फिट इंडिया हिट इंडिया अभियान के तहत पहली बार इस आयोजन का मौका जादूगोड़ा ग्रुप को मिला है। यह गर्व  की बात है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading