रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने लगाया प्रोजेक्ट पॉजिटिव हेल्थ एवं डेंटल कैम्प

जमशेदपुर :रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने प्रोजेक्ट पॉज़िटिव हेल्थ एवं डेंटल कैम्प का आयोजन मुरगागुट्टू गाँव में किया। इसके माध्यम से ग्रामीण समुदाय तक जरूरी स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाई गईं। इस शिविर में कुल 83 लाभार्थियों ने चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया।

मुर्गागुट्टू एक छोटा सा गांव है, जिसे रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने गोद लिया है ताकि वहां सर्वांगीण विकास किया जाए और इस दिशा में उन्होंने शिक्षा के लिए स्कूल भी खोला है । स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत यहां मेडिकल शिविरों का भी समय-समय पर आयोजन किया जाता रहा है ।

स्वास्थ्य शिविर का नेतृत्व डॉ. अजय कुमार (फिज़ीशियन) और आर.टी. स्प. डॉ. सलाखा कुमारी (डेंटिस्ट) ने किया। मेडिकल टीम ने उपस्थित लोगों की बॉडी वेट, हाइट, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जाँच की। मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाएँ वितरित की गईं।

शिविर में रोटेरियन सदस्यों में पीपी आर.टी. स्प. अंजनी साहाय, सचिव रोटेरियन नमन अग्रवाल, रोटेरियन विनिता झा, रोटेरियन संजीव सहगल, रोटेरियन अनुपमा सहगल, रोटेरियन कमल गुप्ता, रोटेरियन ध्रुव अग्रवाल, आर.टी. स्प. डॉ. सलाखा कुमारी, रोटेरियन राजीव रुंगटा, आर.टी. स्प. श्रद्धा रुंगटा, साथ ही रोट्रैक्टर कुमार तेजस्वी और रोट्रैक्टर सैयद अलाफिया अली (रोट्रैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर सेवार्थ) उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अविनाश अग्रवाल का भी विशेष सहयोग रहा। यह पहल रोटरी के समुदायिक स्वास्थ्य, निवारक देखभाल और “सेवा सबसे ऊपर” की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

स्वतंत्रता सेनानी ‘देशबंधु’ चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात वकील, समाज सुधारक और राष्ट्रवादी नेता 'देशबंधु' चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय...

टाटा जू की सबसे प्रिय अफ्रीकी शेरनी ‘जोया’ का निधन, 16 वर्षों तक रही आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टाटा जू) की 16 वर्षीय अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन हो गया। उम्रजनित समस्याओं और बीमारी के कारण...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत