रांची : मंत्री रामदास सोरेन का शव 8.40 के विमान से रांची लाया जा रहा है। हालांकि उनके पहुंचने के समय में मामूली फेरबदल भी किया जा सकता है। वहां से शव को श्रद्धांजलि देने के लिए विधान सभा परिसर ले जाया जाएगा। फिर वहां से सीधे घाटशिला। घाटशिला से उनका शव करीब 3 बजे जमशेदपुर लाया जाएगा। वहीं पर घर के पास उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हालांकि डिमना रोड में अभी से पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
इतना ही नहीं जुबिली पार्क, जिला समाहरणालय के आसपास भी पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर अंतिम श्रद्धांजलि के लिए लाया गया झारखंड विधानसभा
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए झारखंड विधानसभा में भारी उमड़ी। राज्यपाल संतोष गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मराण्डी, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, विधायक समीर मोहंती, राजसभा सांसद महुआ माजी, सांसद जोबा माझी, पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर , विधायक जगत माझी ,बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय सहित अन्य नेता और विधायक ने श्रद्धांजलि दी।



जमशेदपुर झारखण्ड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की मौत राज्य को बड़ी छती पहुंची है, झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि राज्य के साथ साथ टेल्को के घोड़ाबांधा ने अपना एक बेटा खो दिया है, उन्होंने कहा कि घोड़ाबांधा मे सड़क नहीं हुआ करती थी, श्रमदान कर सड़क का निर्माण करवाने का काम रामदास सोरेन और वे सभी मिल कर किया, रामदास सोरेन मृदुल सोभाव के व्यक्ति थे, उनके निधन से झारखण्ड को छती हुई है, अर्जुन मुंडा ने कहा कि शुरूआती दौर मे वे लोग साथ मे कई आंदोलन किए, बाद मे वे झामुमो मे चले गए और वे बीजेपी मे चले गए, मगर रामदास भी घोड़ाबांधा मे रहते थे, तो घर आस पास होने से घरेलू तरह से उनसे रिस्ता था, उन्होंने कहा कि उनके निधन से पूरा राज्य आज शोक मे है।
अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखण्ड।
