September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

बिष्टुपुर में लाखों के जेवरात की चोरी मामले का उद्भेदन, पांच गिरफ्तार

बिष्टुपुर में लाखों के जेवरात की चोरी मामले का उद्भेदन, पांच गिरफ्तार

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत डायग्नल रोड स्थित पंचभवन में बीते दस जुलाई को हुई लाखों की चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शनिवार को एसएसपी पीयूष पांडे ने एक संवाददाता सम्मेलन घटना की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीते 10 जुलाई की मध्य रात्रि को अज्ञात चोरों ने एक आवासीय घर में घुसकर अलमारी में रखे स्वर्ण और रजत आभूषणों की चोरी की थी। चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई गई थी। घटना के बाद घर मकान मालिक की लिखित शिकायत पर बिष्टुपुर थाना कांड संख्या-112/25 दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर मनोज ठाकुर ने किया। अनुसंधान में तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों से चोरी हुई चांदी के सिक्के, सोने की टूटी हुई चूड़ियां, नकद ₹31,500 और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधियों में रोहित राव उर्फ रोहित साव उर्फ लल्ला, अमन कुमार उर्फ गोरी, विकास दास उर्फ अंडा उर्फ अंडा बच्चा, आकाश पात्री उर्फ एजे, और रजनीश लाल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अमन उर्फ राहुल पर 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। लल्ला और अंडा बच्चा पर 2- 2 केस दर्ज हैं। रजनीश लाल पर एक केस दर्ज है। सभी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading