September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

भाकपा माओवादी ने तीन अगस्त को झारखंड, बिहार बंद का एलान किया

भाकपा माओवादी ने तीन अगस्त को झारखंड, बिहार बंद का एलान किया

बोकारो : भाकपा माओवादी संगठन ने तीन अगस्त को झारखंड, बिहार ,छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम और छत्तीसगढ़ बंद का आहवान किया है। कई बड़े नक्सलियों के सुरक्षा बलों द्वारा मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में बंद बुलाया है।

इस दौरान स्मृति सभा आयोजित कर अपने दस्ते के शहीद कामरेडों को श्रद्धांजलि देने का भी पार्टी का कार्यक्रम तय है। इस दौरान नक्सलियों की सक्रियता बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस सतर्क है। नक्सलियों के इस प्रस्तावित बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ में है। बोकारो जिले में अप्रैल महीने में एक करोड़ के इनामी नक्सली समेत आठ नक्सलियों एवं बाद में पांच लाख के इनामी नक्सली के साथ दो नक्सलियों को पुलिस मुठभेड़ मे मारे जाने की घटना को भी इस बंद में शामिल किया गया है, जिसे देखते हुए बोकारो पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने नक्सली को उखाड़ फेंकने के लिए एंटी नक्सल ऑपरेशन शुरू कर दिया है और लगातार नक्सलियों के प्रभाव क्षेत्र वाले इलाके में हलचल तेज हो गई है। बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने नक्सली बंद को देखते हुए सुरक्षा के तमाम उपाय किए हैं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading