September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जुगसलाई के दो प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल

जुगसलाई के दो प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल

जमशेदपुर : जुगसलाई क्षेत्र के एचपी गैस गोदाम तथा राजस्थान सेवा सदन अस्पताल में शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग तथा सुरक्षित निकासी के उपायों की जानकारी दी गई। अग्नि शमन दल ने डेमो के माध्यम से कर्मचारियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में आपात स्थिति में सतर्कता एवं त्वरित निर्णय क्षमता को विकसित करना था, जिससे किसी भी आकस्मिक घटना से प्रभावी रूप से निपटा जा सके। इस प्रकार के नियमित मॉक ड्रिल आयोजन से न केवल संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होती है, बल्कि कर्मियों में आत्मविश्वास और सजगता भी बढ़ती है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading