जमशेदपुर : गोविंदपुर में बढ़ते डेंगू और मौसमी बीमारियों को देखते हुए जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह के द्वारा पिछले 5 दिनों से जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से अपने निजी खर्चे से युद्धस्तर पर सफाई अभियान चला कर 300 ट्रैक्टर कूड़े का निस्तारण करायागया ।जिला परिषद के इस पहल को स्थानीय जनता द्वारा बहुत ही सराहा जा रहा है और महिलाओं के द्वारा स्वच्छता दूत का दर्जा दिया जा रहा है ।
डॉ पारितोष ने कहा कि गोविंदपुर बड़ी- बड़ी कंपनियों से घिरा है मगर उनका सामाजिक दायित्व कुछ भी नहीं है, कंपनी सिर्फ प्रदूषण फैला रही है । सरकार मूकदर्शक है ।जनता की समस्या को देखते हुए ये साफ़ सफ़ाई अभियान चलाया जा रहा है ।उन्होंने चेतावनी दी कंपनियों का रवैया अगर यही रवैया रहा तो बहुत जल्द कंपनियों का चक्का जाम किया जायेगा ।


सफाई अभियान तीन तल्ला में 4 स्थान ,एलआईजी में 4 स्थान, हाट बाज़ार, रामपुर गिट्टी मशीन,सामुदायिक विकास मैदान,मार्केट रोड, मेन रोड से कचरे का निस्तारण किया गया ।
इस कार्य में पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा का भरपूर सहयोग मिल रहा है। साथ ही साथ दिनेश सिंह,अनिल कुमार,राजबान सिंह,निकेश कुमार,प्रशांत चौधरी का योगदान रहा ।
