September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मानवता शर्मसार : तांत्रिक के संदेह में रात भर बांधकर पीटा

मानवता शर्मसार : तांत्रिक के संदेह में रात भर बांधकर पीटा

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत नामो टोला में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। आश्रम पाड़ा निवासी 40 वर्षीय नागेश्वर जेना के पड़ोसियों ने तांत्रिक के संदेह में उन्हें बंधक बनाकर उनकी पिटाई की। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुड़ गई है।

परसुडीह थाना अंतर्गत नामोटोला आश्रम पाड़ा निवासी 40 वर्षीय नागेश्वर जेना के पड़ोसी सुमन महापात्रो के घर पर लगातार चोरी की घटना घट रही थी। इस पर पड़ोसी सुमन महापात्र अपने परिवार के साथ किसी तांत्रिक को इस घटना के बारे में बताया, जहां तांत्रिक ने बताया कि उनके पड़ोसी नागेश्वर जेनातांत्रिक है। वही ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। इतना सुनने के बाद सुमन महापात्रो अपने परिवार के साथ मिलकर 40 वर्षीय नागेश्वर जेना के घर पर तोड़फोड़की। उन्हें अपने घर ले गए और रात भर बांधकर उनकी पिटाई की। जैसे परिजन ने परसुडीह पुलिस को इस घटना के संबंध में जानकारी दी, परसुडीह पुलिस ने पड़ोसियों के बंधक से नागेश्वर जेना को छुड़ाया और तीनलोगो को हिरासत में लिया। संपर्क किए जाने पर पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच किए जाने की बात कही पर कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading