September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

सरायकेला में चेक डैम में नहाने के दौरान एक ही गांव के चार युवकों की डूबने से मौत

सरायकेला में चेक डैम में नहाने के दौरान एक ही गांव के चार युवकों की डूबने से मौत

सरायकेला : खरसावां थाना क्षेत्र के दलाईकला के पास स्थित चेक डैम में नहाने के दौरान एक ही गांव के चार युवकों की डूबने से मौत हो गई। सभी युवक दलाई कला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान गौरव मंडल, हरिवास दास, सुनील साहू और मनोज साहू के रूप में हुई है। घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे की है।

जानकारी के मुताबिक गांव के कुल छह युवक चेक डैम में नहाने पहुंचे थे। इनमें से चार युवकों ने पानी में छलांग लगाई जबकि दो युवक बाहर ही खड़े थे। बताया जा रहा है कि छलांग लगाते समय युवकों का सिर पानी के अंदर मौजूद किसी पत्थर से टकरा गया, जिससे वे बेहोश होकर पानी में डूब गए और बाहर नहीं निकल सके। घटना के बाद से गांव में शोक और मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से चारों शवों को बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading