August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

टुइलाडुंगरी में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

जमशेदपुर : हाल के दिनों में जमशेदपुर शहर में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। शुक्रवार देर रात भी गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

हुआ यूं कि टुइलाडुंगरी निवासी रोशन शुक्रवार की देर रात अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह टुइलाडुंगरी मोड़ के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उसका रास्ता रोका और उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हालांकि इस फायरिंग में रोशन को गोली लगी नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोखा बरामद किया है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि यह हमला किसी आपसी रंजिश का परिणाम हो सकता है। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इलाके के कुछ युवकों से पूछताछ की जा रही है और रोशन के पुराने आपराधिक या विवादित मामलों की भी जांच की जा रही है।

घटना के बाद पूरे टुइलाडुंगरी इलाके में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि शहर में आए दिन फायरिंग, लूट और आपराधिक वारदातें हो रही हैं।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading