September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

आईसीएआई जमशेदपुर शाखा के कौशल विकास कार्यक्रम में वक्ताओं ने साझा किए अनुभव

आईसीएआई जमशेदपुर शाखा के कौशल विकास कार्यक्रम में वक्ताओं ने साझा किए अनुभव

जमशेदपुर: चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सतत कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “विश्व युवा कौशल दिवस” के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम “नए क्षितिज खोलना- सफलता के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का कौशल उन्नयन” विषय पर आयोजित किया गया।

जुबली पार्क के समीप सीएफई ऑडिटोरियम, रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस, जुबली पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम की मेज़बानी द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की जमशेदपुर शाखा, सीआईआरसी और व्यावसायिक कौशल संवर्धन समिति (पीएसईसी) ने की। यह कार्यक्रम स्किल इंडिया और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के सहयोग से आयोजित किया गया था। इसमें प्रमुख वक्ता गिरिधर रामचंद्रन, एसोसिएट डीन, एक्सएलआरआई जिन्होंने लीडरशिप और स्किल्स पर प्रभावशाली विचार साझा किए। सुमित अग्रवाल, सफल उद्यमी एवं कोच जिन्होंने अपने प्रेरणादायक सत्र के माध्यम से युवा पेशेवरों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम संचालन में सक्रिय योगदान सीए कौशलेंद्र दास (अध्यक्ष), सीए आनंद अग्रवाल (उपाध्यक्ष), सीए ऋषि अरोड़ा (सचिव), सीए मुकुंद केडिया (कोषाध्यक्ष), सीए चेतन अग्रवाल, सीए योगेश शर्मा एवं अन्य सभी सक्रिय सदस्यों का। कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, विद्यार्थी एवं प्रोफेशनल्स की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। सभी ने ज्ञानवर्धक सत्रों का भरपूर लाभ उठाया। समापन के दौरान वक्ताओं और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह संकल्प लिया गया कि आईसीएआई जमशेदपुर शाखा भविष्य में भी ऐसे उपयोगी एवं प्रासंगिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करती रहेगी।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading