September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मेरीन ड्राइव से अपराध की योजना बनाते दो अपराधी असलहा समेत गिरफ्तार

मेरीन ड्राइव से अपराध की योजना बनाते दो अपराधी असलहा समेत गिरफ्तार
two criminals arrested in marine drive

जमशेदपुर : कदमा थाना पुलिस ने क्षेत्र के रामजनम नगर मेरिन ड्राइव से दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे हुई गिरफ्तारी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामजनम नगर मेरीन ड्राइव के पास दो युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर हेडक्वार्टर डीएसपी- 2 के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने छठ घाट के पास दोनों युवकों को दौड़ाकर पकड़ा। गिरफ्तार युवकों की पहचान राजेश महानंद उर्फ पोतू (29 वर्ष) और प्रशांत कापरी उर्फ बिट्टू कापरी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, जिसमें चार जिंदा गोली लोडेड थे, तथा एक देशी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद किया है। इसकी जानकारी शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर एसएसपी पीयूष पांडे ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की पूछताछ में राजेश महानंद ने बताया कि वह अपने दोस्त प्रशांत कापरी को हथियार देने के लिए घटनास्थल पर पहुंचा था। दोनों अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। उनके खिलाफ हत्या, मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ कदमा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading