September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

भारत सेवाश्रम संघ सबरनगर के संचालक और शिक्षिकाओं के विवाद की जांच शुरू 

भारत सेवाश्रम संघ सबरनगर के संचालक और शिक्षिकाओं के विवाद की जांच शुरू 

पोटका, संवाददाता। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा गठित जांच टीम ने अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद के नेतृत्व में भारत सेवाश्रम संघ सबरनगर के संचालक सह प्रभारी रोबीन महाराज और यहां संचालित आवासीय बालिका विद्यालय की तीन शिक्षिकाओं क्रमशः शंकुतला मार्डी,मंजुरी मुंडा व दीपा हेंब्रम के बीच उत्पन्न विवाद का समाधान हेतु गुरुवार को सबरनगर आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचकर जांच शुरू किया। जांच टीम ने विद्यालय के वार्डन लक्ष्मी माहली, छात्राएं और अभिभावकों से अलग अलग पूछताछ कर बयान कलम बंद किया। जांच टीम ने तीनों शिक्षिकाओं से भी लिखित शिकायत ली। शिक्षिकाओं ने आश्रम के संचालक सह प्रभारी रोबीन महाराज के विरुद्ध दुर्व्यवहार करने,जबरन पढ़ाते समय कक्षा से बाहर निकालने सहित कई आरोप लगाएं। आश्रम संचालक रोबीन महाराज के मौके पर नहीं उपस्थित होने के कारण उनका बयान नहीं लिया जा सका। जांच टीम द्वारा पुनः दूसरे दिन यहां आकर विस्तार से पूछताछ कर अंतिम रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपेंगे। जांच टीम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी,सीओ निकीता बाला,सदर अस्पताल की चिकित्सक डा. गिताली घोष, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुखलाल हेंब्रम, शिक्षा विभाग की बीपीओ सोनू महतो सहित अन्य शामिल हैं।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading