आदर्श सोसाइटी चुनाव में आदर्श सोसाइटी चुनाव में धनंजय डे गुट ने लहराया परचम

आदर्श सोसाइटी चुनाव में धनंजय डे गुट ने दर्ज की एकतरफा जीत

वाईएन यादव गुट के सभी प्रत्याशी पराजित

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर उपायुक्त ने कराया चुनाव

जमशेदपुर : लंबे समय से विवादों में घिरी आदर्श गृह निर्माण स्वावलंबी सोसाइटी लिमिटेड, सोनारी के चुनाव में संस्थापक व पूर्व मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी वाईएन यादव गुट को तगड़ा झटका लगा। धनंजय डे के नेतृत्व वाले टीम परिवर्तन ने सभी 11 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की। देर शाम भारत सेवाश्रम संघ प्रणव चिल्ड्रेन वर्ल्ड स्कूल परिसर में चुनाव परिणाम जिला प्रशासन की ओर से जारी किया गया।

जीत के बाद धनंजय डे गुट खुशी से झूम उठा। सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और लड्डू खिलाया। उनके सभी प्रत्याशी चुनाव में जीत दर्ज करने में सफल रहे। डे गुट की रणनीति पूरी तरह कामयाब रही।

इससे पूर्व सुबह 10 बजे कड़ी सुरक्षा में मतदान की प्रक्रिया स्कूल परिसर में शुरू हुई। शुरू में मतदान की गति धीमी रही, परंतु समय बीतने के साथ खराब मौसम के बावजूद इसमें तेजी आयी। तीन बजे तक चले मतदान में कुल 2595 मतदाताओं में से 1697 ने अपने वोट डाले। इसके बाद वहीं पर हुई मतगणना में कुल वोट में से नौ मत अमान्य घोषित किये गए। इस प्रकार वैध वोटों की संख्या 1688 रही। कुल 11 पदों के लिए 28 प्रत्याशी मैदान में थे।

14 में से 8 पद आरक्षित, दो रिक्त

सोसाइटी के कुल 14 निदेशकों का चुनाव होना था। इनमें से कुल आठ पद आरक्षित थे। इनमें अनुसूचित जनजाति महिला व पुरुष का एक-एक, अनुसूचित जाति महिला व पुरुष एक-एक, अल्पसंख्यक पुरुष व महिला एक-एक और पिछड़ा वर्ग महिला व पुरुष का एक-एक पद शामिल है।

अनुसूचित जाति महिला आरक्षित सीट से संजू देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं थी। दूसरी ओर, पिछड़ा वर्ग की दो आरक्षित सीटों के लिए किये गये नामांकन को इसलिए खारिज कर दिया गया, क्योंकि उनका जाति प्रमाणपत्र बिहार से जारी है। इसके कारण पिछड़े वर्ग की दोनों सीटें खाली रह गईं हैं।

जीतने वाले प्रत्याशी

धनंजय डे 344

एके चौधरी 304

डॉ. एस मिश्रा 343

माहेश्वरी दुबे 366

स्मिता दलाई 336

सस्मिता स्वाईं 349

नरपति गागराई (अजजा पुरुष) 348

अलेयम्मा अंथोनी (अल्पसंख्यक महिला) 386

समसुल होसेन (अल्पसंख्यक पुरुष) 391

समरेश दास (अजा पुरुष) 383

बेरोनिका तिर्की (अजजा महिला) 360

————————-

पराजित प्रत्याशी

पार्थो प्रकाश माझी (अजजा पुरुष) 241

बाल्ही मार्डी (अजजा महिला) 225

जमुना प्रसाद रजक (अजा पुरुष) 186

मोहम्मद महमूद आलम (अल्पसंख्यक पुरुष) 174

शाहिना परवीन (अल्पसंख्यक महिला) 180

अवधेश कुमार सिंह 182

अशोक कुमार उपाध्याय 28

उदय प्रकाश शरण 23

ओम प्रकाश सिंह 177

अरविन्दो घोष 37

फाल्गुनी राय 168

राणा विनोद कुमार सिंह 14

सत्य नारायण सिंह 20

टी साम्बा शिवा राव 35

इंद्राणी राय चौधरी 219

मधु सिंह 193

सुनीता कुमारी 178

——————

आदर्श सोसाइटी चुनाव में हंगामा, फर्जी मतदान का आरोप

आदर्श गृह निर्माण स्वावलंबी सोसाइटी लिमिटेड सोनारी के चुनाव में उस वक्त हंगामा मच गया, जब कुछ मतदाता मतदान केंद्र के भीतर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। टीम परिवर्तन के वालंटियर ने उन्हें भीतर घुसने से रोकने का प्रयास किया, जिसके कारण दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई और हंगामा मच गया। टीम परिवर्तन के जोसेफ ने दूसरे गुट के एक मतदाता के भीतर जाने पर आपत्ति जताई थी जिससे बवाल हुआ। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप से तत्काल हंगामा रुक गया, लेकिन यह सिलसिला बीच-बीच में कुछ मतदाताओं के आने के साथ जारी रहा। दरअसल बेहद विवादित इस सोसाइटी में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जिला प्रशासन ने सोसाइटी परिसर से बाहर चुनाव करवाया।

सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। कुल 10 बूथ भारत सेवाश्रम संघ प्रणव वर्ल्ड स्कूल परिसर सोनारी में बनाए गए थे। चुनाव में सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अधिकारी लगाए गए हैं। एडीसी भगीरथ प्रसाद के नेतृत्व में एनईपी निदेशक संतोष गर्ग, एलआरडीसी गौतम कुमार, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह के साथ जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो दिन भर वहां डटे रहीं। करीब दर्जन भर अधिकारी और उससे अधिक मजिस्ट्रेट इस चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए तत्पर थे। बीच में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने भी मतगणना स्थल का निरीक्षण किया एवं जरूरी निर्देश दिए थे।

14 में से 8 पद आरक्षित, दो खाली
सोसाइटी के कुल 14 निदेशकों का चुनाव होना था। इनमें से कुल आठ पद आरक्षित थे। इनमें अनुसूचित जनजाति महिला व पुरुष का एक-एक, अनुसूचित जाति महिला व पुरुष एक-एक, अल्पसंख्यक पुरुष व महिला एक-एक और पिछड़ा वर्ग महिला व पुरुष का एक-एक पद शामिल है।
अनुसूचित जाति महिला आरक्षित सीट से संजू देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं थी। दूसरी ओर, पिछड़ा वर्ग की दो आरक्षित सीटों के लिए किये गये नामांकन को इसलिए खारिज कर दिया गया, क्योंकि उनका जाति प्रमाणपत्र बिहार से जारी है। इसके कारण पिछड़े वर्ग की दोनों सीटें खाली रह गईं हैं।

जीतने वाले प्रत्याशियों का ब्योरा
धनंजय डे 344
एके चौधरी 304
डॉ. एस मिश्रा 343
माहेश्वरी दुबे 366
स्मिता दलाई 336
सस्मिता स्वाईं 349
नरपति गागराई (अजजा पुरुष) 348
अलेयम्मा अंथोनी (अल्पसंख्यक महिला) 386
समसुल होसेन (अल्पसंख्यक पुरुष) 391
समरेश दास (अजा पुरुष) 383

बेरोनिका तिर्की (अजजा महिला) 360

पराजित प्रत्याशी
पार्थो प्रकाश माझी (अजजा पुरुष) 241
बाल्ही मार्डी (अजजा महिला) 225
जमुना प्रसाद रजक (अजा पुरुष) 186
मोहम्मद महमूद आलम (अल्पसंख्यक पुरुष) 174
शाहिना परवीन (अल्पसंख्यक महिला) 180
अवधेश कुमार सिंह 182
अशोक कुमार उपाध्याय 28
उदय प्रकाश शरण 23
ओम प्रकाश सिंह 177
अरविन्दो घोष 37
फाल्गुनी राय 168
राणा विनोद कुमार सिंह 14
सत्य नारायण सिंह 20
टी साम्बा शिवा राव 35
इंद्राणी राय चौधरी 219
मधु सिंह 193

सुनीता कुमारी 178

आदर्श सोसाइटी चुनाव में हंगामा, फर्जी मतदान का आरोप
आदर्श गृह निर्माण स्वावलंबी सोसाइटी लिमिटेड सोनारी के चुनाव में उस वक्त हंगामा मच गया, जब कुछ मतदाता मतदान केंद्र के भीतर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। टीम परिवर्तन के वालंटियर ने उन्हें भीतर घुसने से रोकने का प्रयास किया, जिसके कारण दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई और हंगामा मच गया। टीम परिवर्तन के जोसेफ ने दूसरे गुट के एक मतदाता के भीतर जाने पर आपत्ति जताई थी जिससे बवाल हुआ। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप से तत्काल हंगामा रुक गया, लेकिन यह सिलसिला बीच-बीच में कुछ मतदाताओं के आने के साथ जारी रहा। दरअसल बेहद विवादित इस सोसाइटी में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जिला प्रशासन ने सोसाइटी परिसर से बाहर चुनाव करवाया।
सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। कुल 10 बूथ भारत सेवाश्रम संघ प्रणव वर्ल्ड स्कूल परिसर सोनारी में बनाए गए थे। चुनाव में सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अधिकारी लगाए गए हैं। एडीसी भगीरथ प्रसाद के नेतृत्व में एनईपी निदेशक संतोष गर्ग, एलआरडीसी गौतम कुमार, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह के साथ जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो दिन भर वहां डटे रहीं। करीब दर्जन भर अधिकारी और उससे अधिक मजिस्ट्रेट इस चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए तत्पर थे। बीच में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने भी मतगणना स्थल का निरीक्षण किया एवं जरूरी निर्देश दिए थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आरएमएस हाई स्कूल, सोनारी के सिल्वर जुबली पर भव्य समारोह

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने अपने शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम...

पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली पर जोर, जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में 6 अप्रैल को होगा विशेष कार्यक्रम

जमशेदपुर : पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित खाद्य (सेफ फूड)...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला में गृह रक्षकों के नामांकन के लिए शारीरिक दक्षता व लिखित परीक्षा

दौड़ प्रतियोगिता में 320 महिला एवं 185 पुरुष अभ्यर्थी सफल घोषित, अंतिम मेधा सूची परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रकाशित की जाएगी सरायकेला...

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम बाजार समिति रोड पर बाइक सवार अपराधियों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत