झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का ऐतिहासिक अधिवेशन रविवार को धनबाद में

जमशेदपुर : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का ऐतिहासिक अधिवेशन रविवार को धनबाद में संपन्न होगा। पूर्वी सिंहभूम जिले से लगभग 100 सदस्य इस अधिवशेनमें शामिल होंगे।धनबाद के राजविलास रिसोर्ट में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन में संगठन के साथ-साथ के अहम मुद्​दों पर चर्चा होने कीे संभावना है।

समारोह के मुख्य अतिथि होंगे श्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय न्याय एवं कानून मंत्री, भारत सरकार अौर उद्घाटन करेंगे श्री संजय सेठ, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार। इन दोनों केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्रदान करेगी और इसे ऐतिहासिक बनाएगी।

कार्यक्रम स्थल और समय

यह कार्यक्रम 6 जुलाई को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। बैठक को लेकर स्वागत, भोजन और अन्य सुविधाओं की पूर्ण व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों से ऑनलाइन पंजीकरण करने का आग्रह किया है, ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

इस अधिवेशन में पूर्वी सिंहभूम ज़िला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में ज़िले से करीब 100 से अधिक सदस्य भाग लेंगे। इनमें से लगभग 50-60 सदस्य एक दिन पूर्व ही धनबाद पहुंच जाएंगे जबकि अन्य 50 सदस्य अधिवेशन के दिन जुड़ेंगे। उनकी उपस्थिति न केवल संख्या में बल्कि आयोजन में सक्रिय भागीदारी के रूप में भी महत्त्वपूर्ण रहेगी।

अधिवेशन के दौरान सामाजिक, शैक्षणिक, व्यवसायिक और संगठनात्मक विषयों पर भी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें युवा सशक्तिकरण, महिला भागीदारी, समाज सेवा की दिशा, नए व्यवसायिक अवसर, डिजिटल युग में संगठन की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा होगी। पूर्वी सिंहभूम ज़िले के कई प्रतिनिधि इन सत्रों में अपने अनुभव, सुझाव और विचार साझा करेंगे।

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिला सम्मेलन ने समाज में निरंतर सक्रियता और संगठनात्मक मजबूती का उदाहरण प्रस्तुत किया है। चाहे वह सामाजिक सेवा हो, युवा नेतृत्व को प्रोत्साहन देना हो या नए सदस्यों को संगठन से जोड़ना — जिला सम्मेलन हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता आया है। इस अधिवेशन को भी जिला सम्मेलन पूर्ण गंभीरता और प्रतिबद्धता से ले रहा है।

उद्देश्य: नए सदस्यों से जुड़ना और आपसी संबंधों को भी सुदृढ़ करना

अधिवेशन का उद्देश्य केवल भाषणों या औपचारिकताओं तक सीमित नहीं है। यह मंच समाज के विभिन्न जिलों से जुड़े लोगों को एक-दूसरे से मिलने, संवाद करने, अनुभव साझा करने और एकजुटता को सशक्त करने का अवसर भी प्रदान करता है। यह हर जिला सम्मेलन की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने अधिक से अधिक सदस्यों को इस आयोजन से जोड़कर समाज के भीतर आत्मीय संबंधों को और मजबूत करे।

पूर्वी सिंहभूम ज़िला सम्मेलन ने इस बात को गंभीरता से लिया है। अध्यक्ष मुकेश मित्तल स्वयं लगातार संपर्क में रहकर सभी शाखाओं, वरिष्ठ सदस्यों, महिला मंडल, युवा वर्ग और व्यवसायिक प्रतिनिधियों को प्रेरित कर रहे हैं कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।

पंजीकरण की प्रक्रिया और उसका महत्त्व

अब तक पूरे झारखंड से 500 से अधिक सदस्यों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर दी है। आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण अनिवार्य है ताकि आवास, भोजन, यातायात और बैठक की व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से संपन्न किया जा सके। जिन लोगों ने पंजीकरण कर लिया है, उनसे यह भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को भी इस आयोजन से जोड़ें।

अधिवेशन का प्रमुख आकर्षण: नए नेतृत्व का शपथग्रहण

इस बार के अधिवेशन में झारखंड प्रांत के नव-निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल का शपथग्रहण कार्यक्रम का केंद्र बिंदु रहेगा। यह एक ऐसा अवसर होगा, जब राज्य संगठन को नई सोच, नया जोश और नया नेतृत्व प्राप्त होगा।

विमर्श और संवाद के विशेष सत्र

अधिवेशन के दौरान सामाजिक, शैक्षणिक, व्यवसायिक और संगठनात्मक विषयों पर भी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें युवा सशक्तिकरण, महिला भागीदारी, समाज सेवा की दिशा, नए व्यवसायिक अवसर, डिजिटल युग में संगठन की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा होगी। पूर्वी सिंहभूम ज़िले के कई प्रतिनिधि इन सत्रों में अपने अनुभव, सुझाव और विचार साझा करेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

के. आसिफ : जिनके सपनों ने ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाया भारतीय सिनेमा की शान

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। 14 जून 1922 को इटावा (उत्तर प्रदेश) में जन्मे के. आसिफ (मूल नाम: आसिफ करीम) का पारंपरिक पढ़ाई में मन...

2027 में कांग्रेस और सपा 47 सीटें भी बचा ले तो बड़ी बात होगी: ओपी राजभर

आजमगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और उनके...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड टी20 लीग में जीत के साथ आगाज पर नजर, 10 जून को पहला मुकाबला खेलेगी जमशेदपुर स्टीलर्स

जमशेदपुर : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) द्वारा रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित झारखंड टी20 क्रिकेट लीग में भाग लेने के लिए...

2024 का चुनाव हम हारे नहीं और 2029 का चुनाव जीत चुके हैं : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने एक ऐसा बयान दिया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत